PALI SIROHI ONLINE
रानी स्टेशन पर पटरियो बीच मिला खोया मोबाइल, पीयुष अग्रवाल ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
नगराज वैष्णव
रानी। रानी रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच मिला एक खोया हुआ मोबाइल उसके मालिक को सुरक्षित लौटाकर रानी के युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार जैसलमेर निवासी स्वरूप जांगिड़ सुथार हडपसर से जैसलमेर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया, जो रानी रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच पड़ा मिला।
मोबाइल रानी निवासी पीयूष अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल को मिला। मोबाइल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसके मालिक से संपर्क किया गया। इसके बाद जैसलमेर निवासी स्वरूप जांगिड़ सुथार वापस रानी पहुंचे और उन्हें उनका मोबाइल सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर स्वरूप जांगिड़ ने पीयूष अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। इस कार्य से पीयूष अग्रवाल ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अवसर पर गौरव भाटी, अनिल अग्रवाल, उमेश सोनी, नगराज वैष्णव एवं शंकरलाल गवारिया उपस्थित रहे। दिन को 12 बजे गिरा रात 11 बजे मिला ! सैम्संग गैलेरी S- २३ FE मॉडल का था !


