• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खोड़ में 16-17 अगस्त को मनाया जाएगा श्री विजयरामरावलाचार्य जी महाराज का 567वाँ जन्मजयंती महोत्सव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 13, 2026
in Local
0
खोड़ में 16-17 अगस्त को मनाया जाएगा श्री विजयरामरावलाचार्य जी महाराज का 567वाँ जन्मजयंती महोत्सव

PALI SIROHI ONLINE

खोड़ में 16-17 अगस्त को मनाया जाएगा श्री विजयरामरावलाचार्य जी महाराज का 567वाँ जन्मजयंती महोत्सव

नगराज वैष्णव

रानी। श्री वैष्णव रामरावली द्वारपीठ के संस्थापक एवं रामरावली गोत्र के कुलगुरु अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु श्री विजयरामरावलाचार्य जी महाराज का 567वाँ जन्मजयंती महोत्सव आगामी 16 एवं 17 अगस्त 2026 को श्री रामरावली द्वारपीठ, नरसिंह द्वारा, खोड़ में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
श्री रामरावली द्वारपीठ सेवा समिति एवं नरसिंह द्वारा खोड़ के कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त रामरावली परिवारों को निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बंधुओं को पत्र कूरियर द्वारा भेजे जा रहे हैं।

समिति के अनुसार 16 अगस्त की रात्रि को महाप्रसाद एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान आगामी वर्ष के जन्मोत्सव की व्यवस्थाओं के लिए बोलियाँ भी लगाई जाएंगी। भक्तों के रात्रि विश्राम हेतु समुचित व्यवस्था की गई है।
17 अगस्त की प्रातः अल्पाहार के पश्चात द्वारपीठ परिसर में नवनिर्मित “श्री रामरावली सत्संग भवन” का लोकार्पण होगा। तत्पश्चात भव्य नगर भ्रमण वरघोड़ा निकाला जाएगा। कार्यक्रम में पधारे प्रमुख अतिथियों एवं सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा। मंच से वर्तमान पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री वैदेहीवल्लभदेवाचार्य जी महाराज आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दोपहर के महाप्रसाद के साथ दो दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

सेवा समिति ने समस्त रामरावली परिवारों से सपरिवार पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Previous Post

बाली में वीर दुर्गादास राठौड़ स्मारक पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

Next Post

श्री सेला ग्राम में 14अगस्त अखंड भारत दिवस के उपलक्ष में होगा निःशुल्क आँखो का शिविर और आपरेशन

Next Post

श्री सेला ग्राम में 14अगस्त अखंड भारत दिवस के उपलक्ष में होगा निःशुल्क आँखो का शिविर और आपरेशन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page