• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-राजनीतिक घोषणाओं के बावजूद कृषि मंडी खेल मैदान का विकास अधूरा, खिलाड़ियों में नाराजगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0
रानी-राजनीतिक घोषणाओं के बावजूद कृषि मंडी खेल मैदान का विकास अधूरा, खिलाड़ियों में नाराजगी

PALI SIROHI ONLINE

राजनीतिक घोषणाओं के बावजूद कृषि मंडी खेल मैदान का विकास अधूरा, खिलाड़ियों में नाराजगी

नगराज वैष्णव
रानी। रानी स्थित पृथ्वीराज नवलाजी कृषि मंडी खेल मैदान के विकास को लेकर वर्षों से की जा रही राजनीतिक घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। क्षेत्र के खिलाड़ियों ने मैदान में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र विकास कार्य शुरू करने की मांग की है।


खिलाड़ियों का कहना है कि पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक द्वारा खेल मैदान के विकास तथा स्टेडियम निर्माण की घोषणाएं कई बार की गईं, लेकिन आज दिन तक कोई ठोस कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ। मैदान में खिलाड़ियों के लिए एक कमरे का निर्माण, चारदीवारी पर सुरक्षा हेतु जाली तथा छेड़ लगवाने तथा हाई मास्क लाइटें स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
खिलाड़ियों ने बताया कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से शाम ढलने के बाद अभ्यास बाधित हो जाता है। यदि हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएं तो खिलाड़ी देर रात तक अभ्यास एवं विभिन्न खेल गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे। वहीं एक कमरे के निर्माण से खेल सामग्री रखने एवं खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कृषि मंडी खेल मैदान के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। खिलाड़ियों का कहना है कि केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्य होने से ही खेलों को बढ़ावा मिलेगा। रानी नगर पालिका ने आज चार घण्टे जेसीबी चलाकर मैदान की सफाई कि गई धन्यवाद ईयो साहब मगराज चौधरी ! खेल प्रेमी इन्दरसिंह राजपुरोहित ने बताया

Previous Post

प्रद्युम्न भाटी अध्यक्ष, प्रद्युम्न उमट सचिव बनेः निरंजन शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया,

Next Post

नाडोल मे विश्वहिंदू परिषद की प्रेरणा से बजरंग दल द्वारा निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

Next Post
नाडोल मे विश्वहिंदू परिषद की प्रेरणा से बजरंग दल द्वारा निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

नाडोल मे विश्वहिंदू परिषद की प्रेरणा से बजरंग दल द्वारा निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page