PALI SIROHI ONLINE
रानी मे प्रभारी मंत्री जाबर सिंह खर्रा का भव्य स्वागत
नगराज वैष्णव
रानी। निकटवर्ती सिंदरली गांव में विद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने जाते समय राजस्थान सरकार के माननीय प्रभारी मंत्री श्री जाबर सिंह खर्रा का रानी नगर पालिका परिसर के बाहर भाजपा रानी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत ने भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम में दिनेश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, बाबूलाल भाट रानी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री मगराज चौधरी, तेजकरण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी ने प्रभारी मंत्री का आत्मीय स्वागत कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।


