• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी कन्या महाविद्यालय में बिजली का कनेक्शन कटा , छात्राएं परेशान, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान पर उठे सवाल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0
रानी कन्या महाविद्यालय में बिजली का कनेक्शन कटा , छात्राएं परेशान, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान पर उठे सवाल

PALI SIROHI ONLINE

रानी कन्या महाविद्यालय में बिजली का कनेक्शन कटा , छात्राएं परेशान, “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान पर उठे सवाल
नगराज वैष्णव
रानी स्थित कन्या महाविद्यालय में पिछले एक माह से लाईट बिल नही भरने से विद्युत कनेक्शन कटा होने के कारण छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिना पंखे व बिजली के कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है, जिससे पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
महाविद्यालय में लैब व कंप्यूटर सुविधाएं भी पूरी तरह ठप पड़ी हैं। छात्राओं का कहना है कि बिना बिजली के प्रैक्टिकल कार्य करना संभव नहीं है, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है।
यह कन्या महाविद्यालय, बांगड़ कॉलेज पाली के अंतर्गत संचालित हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होना प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

छात्राओं व अभिभावकों का सब्र अब जवाब देने लगा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही उस अभियान की भावना को कमजोर कर रही है।
छात्राओं व अभिभावकों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन बहाल करने की मांग की है, ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके। विधुत विभाग ने बताया कि बकाया बिल + 200 रु० कनेक्शन चार्ज लगेगा

Previous Post

पाली-अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, एक अवैध पिस्टल मय 02 मैग्जिन व 04 जिन्दा कारतुस बरामद, आरोपी गिरफतार

Next Post

रा उ मा वि खारा रामपुरा में विघार्थियों को बुक वितरण

Next Post

रा उ मा वि खारा रामपुरा में विघार्थियों को बुक वितरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page