PALI SIROHI ONLINE
रानी-तीन बार के पार्षद, एक बार के चेयरमैन को निर्दलीय ने दी मात
रानी नगर पालिका वार्ड नंबर 2 में जय सिंह सिसोदिया की जीत दर्ज
पाली 14 सितंबर। नगर पालिका चुनाव रानी में वार्ड नंबर 2 का मुकाबला बेहद चर्चित रहा। लंबे राजनीतिक अनुभव वाले तीन बार के पार्षद एवं एक बार के चेयरमैन घीसू लाल चौधरी को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी जयसिंह सिसोदिया ने जीत दर्ज की।
जय सिंह सिसोदिया ने स्थानीय मुद्दों, वार्ड के विकास और जनता से सीधे जुड़ाव को चुनाव का प्रमुख आधार बनाया। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों और वार्डवासियों में उत्साह का माहौल रहा।
सिसोदिया ने अपनी जीत को व्यक्तिगत जीत न बताते हुए कहा कि “यह मेरी जीत नहीं, वार्ड नंबर 2 के हर उस नागरिक की जीत है, जिसने मुझ पर विश्वास और भरोसा जताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें प्रतिनिधि नहीं बल्कि सेवक चुना है और अब उनकी प्राथमिकता वार्ड में सड़क, सफाई, रोशनी तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार काम करना होगी।
जनता का संदेश स्पष्ट—स्थानीय, शिक्षित और सेवाभावी नेतृत्व को मिला समर्थन।

