PALI SIROHI ONLINE
रानी कच्छवाह परिवार द्वारा शव वाहिनी भेट कर जन हित कार्य किया
मानव सेवा के लिए तैयार हुआ “मानव सेवार्थ वाहन”
नगराज वैष्णव
निः शुल्क गाड़ी है, हर कोई व्यक्ति कई पर भी मंगवा सकता है
रानी। सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नर्मदेश्वर महादेव विकास संस्थान, यज्ञशाला गणपति मंदिर रानी द्वारा एक नए “मानव सेवार्थ वाहन” को तैयार कराया गया है।
वाहन पर “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” तथा “अहम् शान्तिः” जैसे प्रेरणादायी संदेश अंकित किए गए हैं। इस सेवा वाहन का उपयोग धार्मिक आयोजनों, सामाजिक सेवा, जनकल्याण कार्यक्रमों तथा विभिन्न अवसरों पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।
संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि मानव सेवा ही सर्वोच्च धर्म है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस वाहन को विशेष रूप से तैयार कराया गया है, ताकि क्षेत्र में आयोजित सेवा कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। वाहन के तैयार होने पर संस्थान के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। लम्बे समय से गाड़ी की मांग थी कच्छवाहा भामाशाह परिवार ने मांग पूरी करदि ! किसी भी प्रकार के पैसे नहीं लिये जाएंगे तेल पानी के भी नही ! सम्पर्क विपिन कच्छवाह 9351122737,,9252214781,9782981864,9468689806

