• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नगरपालिका में हुआ प्रशिक्षण आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 30, 2026
in Local
0
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नगरपालिका में हुआ प्रशिक्षण आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नगरपालिका में हुआ प्रशिक्षण आयोजन

नगराज वैष्णव
रानी, 30 अप्रैल। नगर पालिका मंडल रानी खुर्द द्वारा जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर जनगणना अधिकारी एवं सहायक अभियंता श्री कृष्ण मुरारी शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भारत की आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य निर्धारित अवधि में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार,
01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक मकानों का सूचीकरण कार्य होगा।
इसके बाद 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य किया जाएगा।

अधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की है कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें आमजन अपनी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं। जनगणना को पूरी तरह डिजिटल, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा गया है।
इसी क्रम में नगर पालिका सभागार में 30 अप्रैल को नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण तीन दिवसीय रहेगा, जिससे जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर नरेंद्र कुमार, उप प्राचार्य, सुनील कुमार यादव (व्याख्याता), अतिरिक्त चार्ज अधिकारी धनाराम चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
प्रशासन का लक्ष्य है कि जनगणना कार्य पारदर्शी और सफलतापूर्वक पूर्ण हो, जिसके लिए स्थानीय नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी मानी जा रही है।

Previous Post

नाना नदी के कुए में मिले शव की पहचान के लिए 24 घण्टे बाद भी नही पहुचे परिजन, बदबू से मोर्चरी के निकट रहने वाले परेशान

Next Post

वरकाणा में सैनिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, देशभक्ति और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

Next Post
वरकाणा में सैनिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, देशभक्ति और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

वरकाणा में सैनिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, देशभक्ति और अनुशासन का मिलेगा प्रशिक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page