PALI SIROHI ONLINE
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
“तंबाकू छोड़े , जीवन जोडे “
नगराज वैष्णव
रानी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज रानी द्वारा सोमवार, 2 जून को जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम 5:30 बजे पुलिस थाना रानी परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के लाभों पर प्रकाश डाला गया।
ब्रह्माकुमारीज रानी ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में तंबाकू मुक्त समाज निर्माण के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया है। संस्था का संदेश है कि “तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें” तथा स्वस्थ और खुशहाल भविष्य के लिए नशे से दूर रहें।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली से जुड़े प्रेरणादायक विचार भी साझा किए। ब्रह्मा कुमारिज सोनू दिदि ने कहा कि तंबाकू छोड़ना कठिन हो सकता है, लेकिन दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से यह संभव है। इससे होने वाले नुकसान के बारे मे बताया ! इस अवसर पर रानी पुलीस थानेदार सी आई आनन्द सांखला भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत , उपाध्यक्ष डालचंद चौहान , लालाराम चौधरी , नाथुसिह बी. के , खीमराज माली , रमेश सुथार , अशोक अरोडा, ए एस आई बृजमोहन शर्मा, ए एस आई रमेश कुमार थानवी मुंशी रमेश कुमार, प्रकाशचन्द्र, मुंशी राजेश कुमार


