• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी- 45.700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर 01गिरफतार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशानुसार जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन व खरीद व बेचाण की रोकथाम व पाली को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने हेतु जिला में चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व रतनाराम देवासी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निकटतम सुपरविजन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में अवैध मादक प्रदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीमः-
1.आनन्द कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2. परविन्दरसिंह सउनि चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)।
3. मुलाराम मु.आ. 781 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
4. 4. रमेश कुमार मु.आ. 882 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
5. सुन्दरलाल कानि 1403 पुलिस थाना रानी जिला पाली ।
6. गणेशराम कानि 1618 चौकी नाडोल पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भूमिका)।
7. विजेन्द्र कुमार कानि 1655 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
8. अशोक कुमार कानि 1824 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
9.  मानवेन्द्रसिंह चालक 112 वाहन थाना रानी जिला पाली।

घटना का सारांशः- आज दिनांक 20.08.2026 को वक्त 10.35 एएम पर मन थानाधिकारी आनन्द कुमार नि.पु. को परविन्दरसिंह सउनि चौकी नाडोल ने बताया कि एक बोलेरो गाडी नम्बर आरजे 04 यूए 6478 को किशनपुरा रोड नाडोल पर नाकाबंदी के दौरान रूकवाने का ईशारा किया तो बोलेरो चालक ने गाडी को किशनपुरा की तरफ भगाई जिसका मन सउनि मय जाब्ता द्वारा पिछा कर सरहद किशनपुरा मे बोलेरो को रूकवाने पर बोलेरो का सहचालक गाडी से उतरकर भाग गया तथा चालक को दस्तयाब किया है। चालक ने अपना नाम महेश बताया है चालक को गाडी भगाने का कारण पुछा तो गाडी मे अवैध मादक पदार्थ होना बताया है। गाडी की तलाशी ली जाये तो मादक पदार्थ बरामद होने की पूर्ण संभावना है वगैरा सुचना पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा नाडोल पहुँचकर बोलेरो गाडी नम्बर आरजे 04 यूए 6478 व एक जवान उम्र के दस्तयाब सुदा चालक को नाम पता पुछा तो अपना नाम महेश कुमार पुत्र  गोरखाराम उम्र 27 साल निवासी दूदू पुलिस थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर होना बताया तथा गाडी से उतरकर भागे व्यक्ति का नाम गोसाई निवासी सवाई पदमसिंह बायतु जिला बाडमेर हाल एमआर बस खलासी प्रतापनगर जोधपुर होना बताया तथा महेश कुमार द्वारा गाडी बोलेरो में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा होना बताया है। जिससे बोलेरो गाडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित सामग्रीं अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त होने से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो अनुसार बोलेरो गडी की तलाश ली गई तो तीन कटटों में कुल 45.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा होना पाया गया। मुलजिम द्वारा बिना लाईसेंस या परमिट के अवैध डोडा पोस्त को अपने कब्जे में रखकर परिवहन करना जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाया जाने से प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। है। एवं अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त वाहन बोलेरो गाडी नम्बर आरजे 04 यूए 6478 को जब्त किया गया।

गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता एवं दर्ज प्रकरण :-
1महेश कुमार पुत्र गोरखाराम उम्र 27 साल निवासी दूदू पुलिस थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर ।

Screenshot
Previous Post

कड़ेला साहब ने अपने सेवानिवृत्ति समारोह में ₹11000-₹11000 का आर्थिक योगदान दिया

Next Post

अवैध खनन के विरूद्ध पाली पुलिस की लगातार कार्यवाही, अवैध खनन में प्रयुक्त डम्पर जप्त

Next Post
अवैध खनन के विरूद्ध पाली पुलिस की लगातार कार्यवाही, अवैध खनन में प्रयुक्त डम्पर जप्त

अवैध खनन के विरूद्ध पाली पुलिस की लगातार कार्यवाही, अवैध खनन में प्रयुक्त डम्पर जप्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page