• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी-दादाई ग्राम में ज्योत से झुलसी 10 साल की मासूम, फ्रॉक में लगी आग, दोनों पैर जले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0
रानी-दादाई ग्राम में ज्योत से झुलसी 10 साल की मासूम, फ्रॉक में लगी आग, दोनों पैर जले

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

पाली-पाली जिले के रानी क्षेत्र के दादाई गांव में ज्योत से कपड़ों में आग लगी बच्ची झुलसी हॉस्पिटल भर्ती का मामला सामने आया। गुरुवार शाम नवरात्रि पूजा के दौरान 10 साल की दीपिका की फ्रॉक में आग लग गई। परिजन उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है। बच्ची के दोनों पैर झुलसे हैं, लेकिन हालत खतरे से बाहर बताई गई है।दादाई गांव में गौतम कुमार के घर पर माताजी की पूजा चल रही थी। दीपिका पूजा स्थल के पास खड़ी थी, तभी ज्योत की लौ उसकी लंबी फ्रॉक तक पहुंच गई। कपड़ा तुरंत आग पकड़ गया और आग तेजी से फैल गई।

दोनों पैर बुरी तरह झुलसे

परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की लपटों से दीपिका के दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिवार के सदस्य उसे लेकर रानी से पाली के लिए रवाना हुए। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्ची के पैरों पर गहरे जख्म हुए हैं, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान सुरक्षित है।

हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज

घटना के बाद से ही घर में चिंता बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम लगातार उसकी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है।

Previous Post

पाली-44.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी (मेफोड्रोन) बरामद कर बस को किया जब्त

Next Post

चैत्रीय नवरात्रा पर आशापूरा माताजी ट्रस्ट द्घारा सम्भाली सम्पूर्ण व्यवस्था नौ दिवसीय नवरात्रा मे प्रतिदिन सैकडो भक्त श्रद्वालुओ ने लगाई घोक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page