• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नीट पेपर लीक व महंगाई के विरोध में रानी कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,मटके फोड कर जताया विरोध

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 3, 2026
in Local
0
नीट पेपर लीक व महंगाई के विरोध में रानी कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,मटके फोड कर जताया विरोध

PALI SIROHI ONLINE

नीट पेपर लीक व महंगाई के विरोध में रानी कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,मटके फोड कर जताया विरोध

नगराज वैष्णव
रानी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रानी के अध्यक्ष मोहन आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को ज्ञापन सौंपा गया !ज्ञापन में मांग की गई कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दाम कम करने की मांग भी की गई।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन आचार्य ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से विद्यार्थियों और अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था से विश्वास उठ रहा है। वहीं लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन पर मोहन आचार्य, प्रभारी दलबीर सिह अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर रहे।


ज्ञापन में नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।नीट पेपर लीक व महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रानी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रानी के अध्यक्ष मोहन आचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी, बाली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की , प्रभारी दलबीर सिह , हरीसिह चौहान ,ईलीयाश चढ़वा , धमेन्द्र जैन सुरेन्द्र सिसोदिय घिसुलाल सितारा , मांगीलाल रागी , जयसिह राजपुरोहित , बाबूलाल जागींड , प्रताप मीना , निलम शर्मा , जमील मकरानी, इस्तीयाग हिरो, अकरम , गीता , रेखा माली , जलालुदिन,

Previous Post

सौतेले पिता ने नाबलिग बेटी से किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो पता चली सच्चाई, 6 महीने से कर रहा था बलात्कार

Next Post

अपर एवं जिला न्यायाधीश पुनाराम गोदारा का भव्य स्वागत

Next Post
अपर एवं जिला न्यायाधीश पुनाराम गोदारा का भव्य स्वागत

अपर एवं जिला न्यायाधीश पुनाराम गोदारा का भव्य स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page