PALI SIROHI ONLINE
रानी अस्पताल में शिकायतों एवं सुझावों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी के राजकीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न शिकायतों एवं सुझावों पर चर्चा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन को शीघ्र चालू करवाने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान डॉ. गजेन्द्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही एवं मनमानी के कारण डायलिसिस मशीन अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जबकि क्षेत्र के मरीजों को इसकी अत्यंत आवश्यकता है। उपस्थित जनों ने मशीन को जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग की।
बैठक में अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुचारू करने, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में भी सुझाव दिए गए।
इस अवसर पर डॉ. ओजस रावल, डॉ. राजकुमार, डॉ. अभिषेक कालानी, डॉ. गजेन्द्र सिंह, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने समस्या, समाधान सुनी गई ! डालचंद चौहान, घिसुलाल चौधरी , राधवप्रसाद पाण्डेय, मेगाराम मेघवाल, कुशल मेहता, जयंति जैन, विक्रम सोलंकी, शंकर सिंह, पवन मेवाडा , किरण गवारीया, नर्सिंग स्टाफ के घनाराम आगरी, मोहनलाल, सोनल, हस्तीमल, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, कलावती सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


