PALI SIROHI ONLINE
रानी में केडी होटल चौराया के बाहर आंखों के सामने से बाइक चोरी, कैमरे बंद होने पर उठा सवाल, शेम्कारी संचालक की फिल्डिंग जमाने से चोर बाइक देसूरी नाल में छोड़कर फरार, वाहन बरामद हो गया !
नगराज वैष्णव, रानी।
रानी में चोरी की वारदातों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। जानकारी के अनुसार शेमकारी भोजनालय के संचालक मोहनलाल चौधरी की नई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल रात करीब 11 बजे केडी होटल चौराया के बाहर से चोरी हो गई। बताया गया कि बाइक मालिक की आंखों के सामने से ही चोर बाइक लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना रानी पुलिस को दी गई। एएसआई मांगीलाल विश्नोई को घटना से अवगत करवाने पर उन्होंने सुबह रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। घटना के बाद बाइक मालिक ने रानी में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को लेकर भाजपा नेताओं, ईओ एवं चेयरमैन के समक्ष रोष जताया।
इस दौरान कैमरों के बंद होने को लेकर सवाल उठे।
बताया कनेक्शन लाइन कटने के कारण कैमरे बंद हैं, लेकिन कैमरों को दोबारा चालू करवाने को लेकर ठोस पहल नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि रानी जैसे कस्बे में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रहना बेहद जरूरी है।
इधर, शेमकारी भोजनालय संचालक ने अपने स्तर पर प्रयास करते हुए जानकारी जुटाई और बाइक की तलाश शुरू की। प्रयासों के दौरान बाइक देसूरी नाल स्थित नागदेवता मंदिर के पास मिलने की जानकारी सामने आई, जहां चोर बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक जल्द ही मोहनलाल चौधरी के पास पहुंच रही है ,
लोगों ने सांसद पी.पी. चौधरी से भी रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर रानी मे कैमरो की लाईन को जोडने का आदेश कराने की मांग की तथाआसपास की सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी व्यवस्था को मजबूत करवाने की मांग की है।


