• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वैष्णव समाज चतु: संप्रदाय के समस्त फूलमंडल की वार्षिक बैठक आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 20, 2026
in Local
0
वैष्णव समाज चतु: संप्रदाय के समस्त फूलमंडल की वार्षिक बैठक आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

वैष्णव समाज चतु: संप्रदाय के समस्त फूलमंडल की वार्षिक बैठक आयोजित
नगराज वैष्णव
पाली जिले के सोनाई मांझी गांव में वैष्णव समाज चतु: संप्रदाय के समस्त फूलमंडलों की वार्षिक बैठक सोमवार 18 मई 2026 को आयोजित हुई। बैठक में नए समाज भवन लेने, समाज का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने एवं समाज में बढ़ रही अवांछित बुराइयों और नए रीति-रिवाजों को कम करने को लेकर सामूहिक चर्चा की गई। साथ ही समाज के युवाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी निभाने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सुरेशदास जी डेंडा, श्री पुखदास जी रामावत हेमावास तथा श्री चंद्रप्रकाश जी पाली सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समाज के प्रतिनिधियों ने समाज में एकता, सामाजिक सुधार एवं युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम की जानकारी वैष्णव समाज चतु: संप्रदाय समस्त फूल मंडल के श्री भंवरदास रामावत हेमावास एवं श्री श्रवणदास वैष्णव सोनाई मांझी द्वारा दी गई। अंत में “जय सियाराम, जय श्री कृष्णा राधे” के जयघोष के साथ बैठक का समापन हुआ।

Previous Post

भीमाणा व उपला भीमाणा ग्राम पंचायतों में धरती आभा शिविर का हुआ आयोजन

Next Post

आमलिया कागदड़ा में पीड़ित परिवार को मिला 10 लाख की बीमा राशि का क्लेम

Next Post

आमलिया कागदड़ा में पीड़ित परिवार को मिला 10 लाख की बीमा राशि का क्लेम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page