PALI SIROHI ONLINE
राजसमंद-राजनगर थाना क्षेत्र के सापोल गांव के जंगल में बुधवार दिन में नीम के पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे पर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। मृतक युवक चित्तौड़गढ़ जिले आरणी का व मृतका कपासन के पास बनाकिया की रहने वाली है। प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतका की दो दिन पहले ही नाता प्रथा के तहत विवाह किया था। विवाह दूसरे ही दिन घर बिना बताए प्रेमी के साथ चली गई। मृतका के हाथ व पैरों के मेहंदी भी अभी फीकी नहीं हुई थी।
डीएसपी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सपोल गांव के अंदर कच्चे रास्ते पर पहाड़ी पर एक नीम के पेड़ से प्रेमी युगल ने फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली। दोनों की शिनाख्त मृतक आरणी निवासी ताराचंद (33) पुत्र मोहनलाल बैरवा व मृतका बनाकिया निवासी सुमन पुत्री जगदीश वैष्णव के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतका सुमन की चार दिन पहले ही नाता प्रथा के तहत दूसरा विवाह किया। इस विवाह से सुमन नाखुश थी। वहीं मृतक ताराचंद डंपर चलाता था। ताराचंद आरणी से बजरी का डंपर भरकर चित्तौड़गढ़ लेकर जाता था।
इस दौरान बनाकिया बस स्टैंड परमृतका के पिता जगदीश की चाय की होटल पर रूककर चाय पीता था। पिछले एक साल से मृतक सुमन के सम्पर्क में था। दोनों के बीच अफेयर हो गया। वहीं सोमवार को सुमन के परिजनों ने चित्तौड़गढ़ जिले के भटवाड़ा में ही नाता प्रथा विवाह किया। लेकिन सुमन इस रिश्ते से नाखुश थी। मंगलवार को भटवाड़ा से अपने पिता के घर बनाकिया आई। जहां से मंगलवार शाम को ताराचंद के साथ चली गई। परिजनों ने काफी तलाश कीगई। लेकिन सुमन का कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं बुधवार दिन सुमन व तारा चंद के शव नीम के पेड़ पर लटके मिले। पुलिस ने बताया कि छह साल पहले सुमन की पहली शादी हुई थी। जहां से शादी टूटने के बाद अपने पिता के घर पर ही रहती थी। जबकि ताराचंद भी शादी शुदा है, इसके पत्नी व एक 6 साल की पुत्री है।
बिना नंबर की बाइक मिली :
घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों इसी बाइक से पहुंचे थे और उसे सड़क किनारे खड़ी कर जंगल की ओर चले गए, जहां उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

