PALI SIROHI ONLINE
राजसमंद-राजसमंद में मंगलवार को पुलिस के जवानों ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइन में होली खेली गई, जहां कलेक्टर डॉ. भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, एएसपी, डीवाईएसपी सहित जिले के सभी पुलिस थानों के एसएचओ ने भाग लेकर होली का आनंद लिया।
पुलिस लाइन में कलेक्टर डॉ. भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पुलिसकर्मियों को होली की बधाई देते हुए एक-दूसरे को रंग लगाया। इसके बाद बाद एसपी मनीष त्रिपाठी ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाया तो होली की मस्ती दुगुनी हो गई। इसके बाद गाने का सिलसिला शुरू हो गया। फिर मस्ती भरे गीत पेश किए गए। राजनगर पुलिस थाना इंचार्ज योगेश चौहान के मस्ती भरे गीत ने सबको गुनगुनाने के लिए मजबूर कर दिया। होली की मस्ती में राजस्थानी डीजे पर भी पुलिस के अधिकारियों ने खुल के डांस किया और होली की मस्ती में डूबे। बाद में सभी के लिए पुलिस लाइन परिसर में अल्पाहार भी रखा गया।
ये भी पढ़े