PALI SIROHI ONLINE
राजसमंद-राजसमंद में आज सुबह से आसमान में बादलों की लुकाछिपी रही व दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक राजसमंद, राज्यावास, अमलोई, नाकली, भाटोली, एमड़ी, पीपरड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। बारिश के बाद गर्मी से राहत जरूर मिली। वहीं गेहूं व जौ की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई।
किसानों के अनुसार बारिश से खेतों में पकी हुई गेहूं व जौ की खड़ी फसल व कटी हुई फसल के खराबे की आशंका बन गई है। हालांकि आज बारिश हल्की हुई है जिससे पानी खेतों में नहीं भरा है। बारिश का दौर कल भी शुरू हो गया तो कटे हुए गेहूं में अंकुरण की आशंका है। जिससे फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी जिसकी चिंता किसानों को सताने लगी है।
नाकली मौसम वैद्य शाला के अनुसार दोपहर को करीब 7.5 मीमी बारिश दर्ज की गई है। दोपहर बाद शाम के समय करीब 5 बजे भी 10 से 15 मिनट के लिए हल्की बारिश हुई है। कई स्थानों पर किसानों ने बारिश से फसल को बचाने के लिए प्लास्टिक से कवर भी किया।
ये भी पढे