• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राजकोट-बरौनी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी: 5 से 28 नवंबर तक दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे; आबूरोड समेत 30 स्टेशनों पर ठहराव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09569 राजकोट-बरौनी स्पेशल 5 से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार चलेगी। इसके चार फेरे होंगे। ट्रेन राजकोट से शाम 5 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 5 बजे बरौनी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09570 बरौनी-राजकोट स्पेशल 7 से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार चलेगी। इसके भी चार फेरे होंगे। ट्रेन बरौनी से रात 10 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 2:30 बजे राजकोट पहुंचेगी।

ट्रेन वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, प्रयाग, फूलपुर, जंघई, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे होंगे।

Previous Post

माउंट आबू में होटल के पास आया 14 फीट लंबा अजगरः तीन लोगों ने रेस्क्यू कर पालनपुर पॉइंट के जंगल में सुरक्षित छोड़ा

Next Post

पाली में पशु क्रूरता नियमों में बदलाव का विरोधःसकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन, कहा- सख्त नियम बनाए रखने चाहिए

Next Post

पाली में पशु क्रूरता नियमों में बदलाव का विरोधःसकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन, कहा- सख्त नियम बनाए रखने चाहिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page