PALI SIROHI ONLINE
प्रतापगढ़-अरनोद थाना क्षेत्र के जाजली गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा सोयाबीन निकालते समय उस वक्त हुआ जब स्टॉर्ट करते ही ट्रैक्टर गियर में लगा होने के कारण आगे बढ़ गया।
घायल को अरनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।गियर लगा होने के कारण आगे बढ़ा ट्रैक्टर
अरनोद थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि मृतक जब्बर सिंह (53) पुत्र ईदू राज सिंह राजपूत जोधपुर के अजीत नगर के रहने वाले थे। वह अपनी थ्रेशर मशीन लेकर जाजली गांव में सोयाबीन निकालने आए थे। उनके साथ भतीजा मदन सिंह और कुछ अन्य लोग भी थे।
जब्बर सिंह ट्रैक्टर स्टार्ट करने गए, लेकिन गियर लगा होने के कारण वह आगे बढ़ गया और इसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




