• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौतः एक की हालत गंभीर; पूर्व सीएम ने सोसियल मीडिया पोस्ट से जताया दुःख

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौतः एक की हालत गंभीर; पूर्व सीएम ने सोसियल मीडिया पोस्ट से जताया दुःख

PALI SIROHI ONLINE

प्रतापगढ़-प्रतापगढ़ में दो बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल है। हादसा देवगढ़ थाना क्षेत्र में धरियावद रोड पर रविवार रात 9 बजे हुआ। मरने वाले दो युवक पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सभा से लौट रहे थे।

थाना अधिकारी कानाराम ने बताया- रविवार रात 9 बजे बंबोरी स्थित वेयरहाउस के पास हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने अनिल (25) निवासी जोगीखेड़ा खतौड़ी(प्रतापगढ़) और विकास (25) निवासी शाहजी का पठार (देवगढ़) को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर घायल बादल (20), कुलदीप (19) निवासी जोगीखेड़ा खतौड़ी और निलेश मीणा (24) निवासी शाहजी का पठार को उदयपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान निलेश की भी मौत हो गई। कुलदीप और बादल को उदयपुर भेजा गया। इलाज के दौरान सोमवार अलसुबह कुलदीप ने दम तोड़ दिया। बादल का इलाज चल रहा है।

पूर्व सीएम की सभा में शामिल होने गए थे

पुलिस ने बताया- रविवार को छुट्टी होने के चलते अनिल, उसका भाई बादल और चचेरा भाई कुलदीप अपने गांव जोगीखेड़ा खतौड़ी से 40 किलोमीटर दूर देवाक माता मंदिर में दर्शन करने और वहां आयोजित पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सभा में शामिल होने गए थे।

लौटते समय घर से 15 किलोमीटर दूर बंबोरी स्थित वेयरहाउस के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिस पर निलेश मीणा और उसका चचेरा भाई विकास मीणा सवार थे।प्रेग्नेंट है अनिल की पत्नी

पुलिस ने बताया- अनिल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। अनिल के तीन भाई हैं, जिनमें बादल का इलाज चल रहा है।

वहीं कुलदीप की एक साल पहले सगाई हुई थी। कुलदीप का एक बड़ा भाई है। 12वीं पास कुलदीप मैकेनिक का काम करता था।

घटना को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दुख जताया है।

Previous Post

रविंद्र सिंह राणावत मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष बनेः हनुमान सिंह खांगटा को 1593 वोट से हराया, 12 घंटे चली काउंटिंग

Next Post

चामुंडेरी से 25 श्रदालुओ का जत्था बाबा रामदेवजी दर्शन को पैदल रवाना, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Next Post
चामुंडेरी से 25 श्रदालुओ का जत्था बाबा रामदेवजी दर्शन को पैदल रवाना, ग्रामीणों ने किया स्वागत

चामुंडेरी से 25 श्रदालुओ का जत्था बाबा रामदेवजी दर्शन को पैदल रवाना, ग्रामीणों ने किया स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page