PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पोसालिया-पंचायतीराज विभाग अतिरिक्त आयुक्त जयपुर के आदेश जारी कर वाण पंचायत को प्रशासक के पद से मुक्त कर दिया। इनके स्थान पर नरेंद्रसिंह देवड़ा को प्रशासक नियुक्त किया। पंचायत वाण की प्रशासक कमला बाई के तीन संतानें होने की शिकायत के बाद जांच में सही मिलने पर पंचायतीराज विभाग अतिरिक्त आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं।
ग्राम विकास अधिकारी चुन्नीलाल मीणा ने बताया कि निकटवर्ती ग्राम पंचायत वाण के प्रशासक कमला बाई की 3 संतान होने पर अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (द्वितीय) पंचायती राज विभाग जयपुर ने आदेश में जारी कर कमला बाई को पदमुक्त किया। उनके स्थान पर नरेंद्रसिंह देवड़ा (निवर्तमान उप सरपंच) को ग्राम पंचायत, वाण पंचायत समिति, शिवगंज का प्रशासक नियुक्त किया। देवड़ा ने सोमवार को प्रशासक का पदभार ग्रहण किया।
