• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-वरली में जमीनी विवाद में बड़े भाई की हत्या: छोटे भाई ने लाठी से वार किया, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल; आरोपी हिरासत में

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-वरली में जमीनी विवाद में बड़े भाई की हत्या: छोटे भाई ने लाठी से वार किया, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल; आरोपी हिरासत में

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही-सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के वरली गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पति को बचाने आई मृतक की पत्नी पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार वरली गांव निवासी भानाराम और उसके बड़े भाई वीरमाराम के बीच सोमवार को जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। परिवार के भीतर चल रहा विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच जमकर झगड़ा शुरू हो गया।

गुस्से में आए भानाराम ने पास पड़ी लाठी उठाकर बड़े भाई वीरमाराम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमला इतना घातक था कि वीरमाराम जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पति को बचाने आई पत्नी पर भी हमला

घटना के दौरान वीरमाराम की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि भानाराम ने उन पर भी लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद गांव में फैली सनसनी

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।

पुलिस ने शव को निजी वाहन की मदद से पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आरोपी भाई हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भानाराम मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

मजदूरी और खेती कर परिवार चलाता था मृतक

ग्रामीणों के अनुसार मृतक वीरमाराम मजदूरी और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आ रहा है।

Previous Post

नादाना भाटान-विकसित ग्राम रथ पहुंचा नादाना, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रात्रि चौपाल कर किया जनसंवाद

Next Post

होटल में चल रहा था देह व्यापार,तीन लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं,पुलिस ने भेजा बोगस ग्राहक तो होटल में मच गया हड़कंप,

Next Post
होटल में चल रहा था देह व्यापार,तीन लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं,पुलिस ने भेजा बोगस ग्राहक तो होटल में मच गया हड़कंप,

होटल में चल रहा था देह व्यापार,तीन लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं,पुलिस ने भेजा बोगस ग्राहक तो होटल में मच गया हड़कंप,

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page