PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा सरुपगंज
सिरोही-प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत श्री जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार सिरवी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करी के मामलें में वांछित अपराधी महेन्द्र सारण पुत्र बाबुलाल जाति विश्नोई (सारण) उम्र 23 वर्ष निवासी सारणो की ढाणी मंगलनगर गुडा विश्नोईयान पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर व ओमप्रकाश पुत्र उदाजी जाति धाकड उम्र 24 साल निवासी शिवपुरा पीएस पारसोली को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपी थाना स्तरीय टॉप-10 में आरोपी थे जो वारदात के बाद फारर चल रहा थे जिनके उपर जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा 5000-5000रू का ईनाम घोषित किया गया था।
घटना विवरणः- दिनांक 12.6.2023 को अभियुक्त महेन्द्र व उसके साथी डोडा पोस्त से भरी डस्टर कार नम्बर आर जे 27 सी ई 3047 पुलिस नाकाबन्दी को देखकर मौके पर छोडकर भाग गये थे उक्त वाहन से 187 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी महेन्द्र वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। तथा दिनांक 10. 03.2025 को अभियुक्तगण भोजरा व बालुलाल के कब्जे से वाहन शिफ्ट कार नम्बर एच आर 52 सी 1005 से 5.932 किलोग्राम अफिम दूध बरामद किया गया था तथा उक्त अफिम दूध सप्लायर अभियुक्त ओमप्रकाश फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. महेन्द्र सारण पुत्र बाबुलाल जाति विश्नोई (सारण) उम्र 23 वर्ष निवासी सारणो की ढाणी मंगलनगर गुडा विश्नोईयान पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर
02. ओमप्रकाश पुत्र उदाजी जाति धाकड उम्र 24 साल निवासी शिवपुरा पीएस पारसोल जिला चित्तौडगढ
पुलिस टीमः-
01. महेन्द्र कुमार सिरवी निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
02. अभयसिंह कानि 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
03. हरिराम कानि 199 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
