PALI SIROHI ONLINE
युशूफ मेमन/ खीमाराम मेवाडा
सिरोही-डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही एवं भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में महेन्द्र कुमार सिरवी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाड़ा मय जाब्ता कार्यवाही कर सरहद हाईवे रोड जनापुर चौराहा पर कार्यवाही करते हुए एक वाहन स्कोर्पियों एस-11 नम्बर युपी 52 एडब्लू 0111 में से 02 क्विंटल 97 किलो 02 ग्राम जब्त किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 09.12.2025 को महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षण मय जाब्ताद्वारा जनापुर चौराहा में वाहन स्कोर्पियों एस-11 नम्बर युपी 52 एडब्लू 0111 की तलाशी के दौरान 02 क्विंटल 97 किलो 02 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस द्वारा स्कार्पिओं का पीछा करते समय उक्त आरोपी स्कार्पिओ को छोडकर घने जंगलों व पहाडी क्षेत्र में आँखों से ओझल हो गये। आरोपियों के विरूद्ध जुर्म धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट मे प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। बरामद मादक प्रदार्थ की किमत करीब 3.1 करोड रूपये है।
पुलिस टीम
01.महेन्द्रकुमार सिरवी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. मांगीलाल हैडकानि. न. 359 पुलिस थाना पिण्डवाडा
03. जीवाराम कानि न 827 पुलिस थाना पिण्डवाडा
04.अभयसिह कानि. न. 724 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. लोकेशकुमार कानि न. 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. जितेन्द्रसिह कानि. न. 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. मांगीलाल कानि न. 201 एएनटीएफ चौकी जालौर
