• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-राजपुरा गांव में टीबी जागरूकता अभियान, 130 ग्रामीणों ने लिया भाग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 24, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-राजपुरा गांव में टीबी जागरूकता अभियान, 130 ग्रामीणों ने लिया भाग

PALI SIROHI ONLINE

हनवंत सिंह

पिंडवाड़ा-राजपुरा गांव में टीबी जागरूकता अभियान, 130 ग्रामीणों ने लिया भाग
सिरोही जिला मुख्यालय के समीप राजपुरा गांव में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एस.बी.आई. फाउंडेशन के सहयोग से आँचल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीबी जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

अभियान के तहत आयोजित जागरूकता सत्र में ग्राम समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर टीबी (क्षय रोग) की रोकथाम, समय पर जांच और पूर्ण उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस सत्र में कुल 130 प्रतिभागियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने टीबी के लक्षण, इसके फैलने के कारण, बचाव के उपायों तथा सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क जांच एवं उपचार सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

इसके पश्चात गांव में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन से जुड़े संदेशों के साथ नारे लगाए और जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया। रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए शपथ भी ली।

शिविर के अंतर्गत ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिल सका।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों, समुदाय के प्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। यह जानकारी जिला कार्यक्रम समन्वयक गजेंद्र सिंह ने दी।

Previous Post

चामुंडेरी:खेत में खड़े बेवजह जर्जर विद्युत पोलों से किसान परेशान, 2 साल से लगा रहे गुहार, कही बार हो चुकी आगजनी की घटना, बड़ा सवाल,, ना डीपी ना  कनेक्शन फिर पोल क्यो?

Next Post

जालोर से लालकुआं-राजकोट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन: 5 अप्रैल से होगी शुरुआत, भीनमाल व रानीवाड़ा में भी होगा ठहराव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page