PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-रेलवे ट्रैक किनारे घायल हालत में मिला युवक, गभीर हालत में किया रेफर
सिरोही-सिरोही जिले में पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल की पहचान बारां निवासी गिरिराज मीणा पुत्र बंशीलाल मीणा के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर से उदयपुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।
पिंडवाड़ा में हालत चिंताजनक होने पर उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटररेफर किया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन अत्यधिक गंभीर हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
घायल व्यक्ति रेलवे ट्रैक किनारे किन परिस्थितियों में मिला, इसे लेकर फिलहाल जानकारी स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


