PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-पिंडवाड़ा पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय नकबजन किशनलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से टोपीदार बंदूक बरामद की है। कार्रवाई थानाधिकारी चेलसिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार किशनलाल (22) हिगोरियाफली मालप का निवासी है। वह वारदातों के बाद लगातार फरार रहकर ठिकाने बदलता था। उसकी तलाश के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने मालप, ठंडीवेरी, नाना, भीमाना, बाली, बेकरिया और देवला लोहारचा सहित कई स्थानों पर दबिश दी।
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पिंडवाड़ा के आमलीरोड पर मामाजी थान के पास हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पिंडवाड़ा, सिरोही, पाली, उदयपुर, शिवगंज, सुमेरपुर और गुजरात के पालनपुर क्षेत्र में चोरी और वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पिंडवाड़ा और स्वरूपगंज थाना क्षेत्रों में करीब 9 प्रकरण दर्ज हैं।


