• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-हत्या के मामले में फरार  टॉप-टेन में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-हत्या के मामले में फरार  टॉप-टेन में वांछित आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा हत्या के मामले में फरार वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में  महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित अपराधी शंकरलाल पुत्र सामलाराम उर्फ सोमलाराम जाति गरासिया उम्र 22 वर्ष निवासी लम्बी सरीफली उपला साबेला पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही को मुखबीर ईतलानुसार व तकनिकी सहायता से डबोक उदयपुर से गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी सोमाराम कि हत्या कर अपनी शकुनत से रूपोश चल रहा था।

घटना विवरणः प्रार्थी रमेश कुमार पुत्र  पीताराम जाति गरासिया उम्र 22 साल पेशा मजदुरी निवासी निचला साबेला पु.था. पिण्डवाडा जिला सिरोही ने दिनांक 14.01.2026 को रिपोर्ट दी कि सोमाराम पुत्र कालाराम व प्रेमा पुत्र बाबू, पिण्डवाडा से मजदुरी कर गांव निचला साबेला, पैदल पैदल जा रहे थे तब बीच रास्ते में मुल्जिमानों ने डामर गौत्र वालो को मारने की धमकीयां देते हुये धारदार हथियार नंगी छुरी, नंगी तलवार, धारदार कुल्हाडी से हमला करते गंभीर चोट पहुंचाई तब हमारे द्वारा बीच बचाव करने पर हमारे साथ भी मारपीट की सोमाराम के गंभीर चोटे आने से उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी मौत हो गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

गिरफ्तार मुलजिमः-शंकरलाल पुत्र सामलाराम उर्फ सोमलाराम जाति गरासिया उम्र 22 वर्ष निवासी लम्बी सरीफली उपला साबेला पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
01. महेन्द्र कुमार सिरवी नि.पु., थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
02. अरविन्द कुमार कानि 508 पुलिस थाना पिण्डवाडा जिला सिरोही।
03.अरजीराम कानि 753 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
04.अभयसिंह कानि 724 थाना पिण्डवाडा।
05.  लोकेश कुमार कानि 727 थाना पिण्डवाडा।
06.  शान्ताराम कानि 435 थाना पिण्डवाडा।
07.  कल्याणसिंह कानि 206 थाना पिण्डवाडा ।
08. प्रकाश कुमार कानि 557 थाना पिण्डवाडा।

Previous Post

पाली-छात्रा हिमांशी जोशी ने निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया*

Next Post

शिवगंज में दिन दहाड़े ज्वैलर्स के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post
शिवगंज में दिन दहाड़े ज्वैलर्स के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

शिवगंज में दिन दहाड़े ज्वैलर्स के साथ हुई लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page