PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में चैलसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा के नेतृत्व में लादुसिंह उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा व प्रभारी डीएसटी मय टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मालेरा नेशनल हाईवे नंबर-27 पर कार्यवाही करते हुए वाहन एम्बुलेंस सुजुकी ईको नंबर आरजे-27-पीबी-9872 को जब्त कर 01 क्विंटल 54 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। उक्त वारदात मे एस्कॉर्ट कर रहे वाहन ईको नंबर आरजे 30 पीए 3808 को जब्त कर एक अभियुक्त मोतीलाल को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 12.08.2026 की रात्रि में लादुसिंह उ.नि. मय जाब्ता व डीएसटी टीम द्वारा मालेरा हाईवे रोड पर लगातार नाकाबन्दी की जा रही है। दौराने नाकाबन्दी वाहन ईक्को कार आई जिसको रूकवाया तो चालक के पास वाली सीट पर बैठा एक व्यक्ति भाग गया। चालक मोतीलाल से पुछताछ की गई तो बताया कि मैं मेरे रिश्तेदार विपिन की कार की एस्कोर्टीग कर रहा हूं। मोतीलाल के बताये अनुसार एम्बुलेंस वाहन की तलाश हेतु उदयुपर की तरफ रवाना होकर करीब 03 किमी मोरस कट से करीबन 100 मीटर आगे पहुंचे कि मोतीलाल द्वारा बताया कि सफेद एंबुलेंस उदयपुर से पिण्डवाडा की तरफ आने वाली लाईन पर रोड के किनारे खडी है जिस पर मौके पर पहुंचे जहां देखा तो उक्त वाहन के अन्दर कोई व्यक्ति सवार नहीं था। जिस पर उक्त एम्बुलेंस सुजुकी ईको नंबर आरजे-27-पीबी-9872 को जब्त कर 01 क्विंटल 54 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। वाहन में सवार आरोपी अन्धेरे व घना जंगले का फायदा उठाकर फरार हो गये। बरामदा मादक प्रदार्थ की किमत 23.22 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः- मोतीलाल पुत्र सवाजी जाति भाट उम्र 40 वर्ष निवासी गारियावास पुलिस थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर।
पुलिस टीमः-
01. चैलसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
02. लादुसिंह उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
03. अमराराम उ.नि. मय डीएसटी टीम।
04. भावेश कुमार कानि. 481 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
05. जितेन्द्रसिंह कानि. 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
06. लोकेश कुमार कानि. 727 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
07. गजेन्द्रसिह कानि. 297 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।

