• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा- अवैध डोडा पोस्त सहित कार जब्त एक गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थो कि तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व राहुल मीणा वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकटतम सुपरविजन में  चैलसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाड़ा के नेतृत्व में  लादुसिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता एवं  अमरा राम, प्रभारी, डीएसटी मय टीम मय द्वारा सयुक्त कार्यवाही कर जनापुरा चौराहा नेशनल हाईवे नंबर 62 पर कार्यावाही करते हुए हुण्डई वैन्यु कार नंबर आरजे 05 सीसी 0585 को जब्त कर 45 किलो 290 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।

घटना विवरणः- दिनांक 15.08.2026 को लादुसिह उनि मय जाब्ता व डीएसटी टीम द्वारा जनापुर चौराहा हाईवे रोड पर लगातार नाकाबन्दी की जा रही है। दौराने नाकाबन्दी वाहन हुण्डई वैन्यु कार तेजगति से आते हुए दिखाई दी जिसको उनि मय जाब्ता द्वारा रूकने का ईशारा किया तो कार चालक ने पुलिस जाब्ता को बावर्दी नाकाबंदी में देखकर अपनी कार को नहीं रोककर और अधिक तेजगति से भगाकर सिरोही की तरफ ले जाने लगा। जिसका जाब्ता द्वारा पीछा किया तो वाहन चालक ने वाहन को हाईवे से नीचे उतारकर झांकर गांव की तरफ लेकर जाने लगा। जिसका पिछला बाया ट्रायर रोड डिवाईडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। फिर भी वाहन चालक वाहन को भगाते हुए झांकर गांव से आगे जनापुर जाने वाले रोड के साईड में खेतों में जाने वाले रास्ते की तरफ भगाकर लेकर गया व चालक सीट से एक व्यक्ति नीचे उतर कर भागते हुए नजर आया व चालक के पास वाली सीट पर बैठे सुरेशकुमार पुत्र हेमाराम जाति विश्नोई (कडवासरा) उम्र 32 वर्ष निवासी बारूडी पुलिस थाना गुडामालानी जिला बालोतरा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से उक्त वाहन से 45 किलो 290 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। वाहन में सवार चालक घने जंगले का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः- सुरेशकुमार पुत्र हेमाराम जाति विश्नोई (कडवासरा) उम्र 32 वर्ष निवासी बारूडी पुलिस थाना गुडामालानी जिला बालोतरा

पुलिस टीमः-
01. चैलसिंह नि पु थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
02. लादुसिंह उ नि पुलिस थाना पिण्डवाडा।
03.  अमराराम उ नि मय डीएसटी टीम।
04. वागाराम कानि 778 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
05. जितेन्द्रसिंह कानि न 337 पुलिस थाना पिण्डवाडा।
06. हिन्दुराम कानि 1080 पुलिस थाना पिण्डवाडा ।
07.  सुनिल कुमार कानि 1055 पुलिस थाना पिण्डवाडा।

Screenshot
Previous Post

नरेश ओझा भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

Next Post

चामुंडेरी में कार की टक्कर से टेम्पू पलटा,युवक की हुई मौत, खराब सड़क से अनियंत्रित हुई कार

Next Post

चामुंडेरी में कार की टक्कर से टेम्पू पलटा,युवक की हुई मौत, खराब सड़क से अनियंत्रित हुई कार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page