• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा-आमली माइंस पर बिना सायरन ब्लास्ट, पत्थर लगने से महिला घायल: सीने की हड्डी में फ्रैक्चर,  रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 12, 2026
in Local
0
पिंडवाड़ा-आमली माइंस पर बिना सायरन ब्लास्ट, पत्थर लगने से महिला घायल: सीने की हड्डी में फ्रैक्चर,  रेफर

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के आमली में एक सीमेंट फैक्ट्री में बिना सायरन बजाए किए गए ब्लास्ट से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्थर उछलकर महिला के सीने पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पिंडवाड़ा की सीमेंट फैक्ट्री की आमली माइंस पर यह घटना हुई। बिना किसी सिग्नल या सायरन के अचानक ब्लास्ट कर दिया गया। इस दौरान खाना खाने के बाद आराम कर रही आमला निवासी बाटी देवी (30) पत्नी ओरसा राम के सीने पर एक पत्थर जा लगा। इससे उसकी सीने की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

सूचना मिलते ही परिजन घायल बाटी देवी को इलाज के लिए पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें सिरोही के एक निजी अस्पताल में ले गए।

निजी अस्पताल में गुरुवार शाम करीब 4:24 बजे सीमेंट फैक्ट्री के डॉक्टर रविंद्र सोनी का फोन आया। उन्होंने निजी अस्पताल के डॉक्टर से बातचीत की, जिसके बाद जांच में महिला की हालत ‘सामान्य’ बताई गई। हालांकि, डॉक्टर सोनी ने यह भी कहा कि गंभीर घायल महिला की आगे और जांच की जाएगी।

घायल महिला के भाई और मालप सरपंच करन ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और अपनी विधवा बहन को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान फैक्ट्री के दो-तीन कर्मचारी भी निजी अस्पताल पहुंचे और घायल के परिजनों से अलग ले जाकर बातचीत करने का प्रयास कर रहे थे।

Previous Post

पाली जिला कलक्टर ने कहा घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध – समस्या को लेकर इन नम्बर पर करे शिकायत

Next Post

रेवदर-युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड किया: गले में लटका रखा था सुसाइड नोट, लिखा-लड़की से शादी नहीं होने पर कदम उठाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page