• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्रेमिका के कहने पर ‘गोली मारने’ निकला था युवक, पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 13, 2026
in Local
0
प्रेमिका के कहने पर ‘गोली मारने’ निकला था युवक, पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा

PALI SIROHI ONLINE

अलवर। शहर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुरुआती जांच में जिस घटना को आपसी रंजिश या लेन-देन का विवाद माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर प्रेम-प्रसंग से जुड़ी निकली। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी प्रेमिका के कहने पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन को निशाना बनाया था। घटना के बाद इलाके में फैली दहशत के बीच पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

यह वारदात अलवर के सदर थाना क्षेत्र में बुर्जा के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर हुई थी। दिनदहाड़े एक युवक वहां पहुंचा और काम कर रहे सेल्समैन सचिन पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया

प्रेमिका को लगातार करता था फोन


पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घायल सेल्समैन सचिन एक युवती से लगातार फोन पर संपर्क करता था। यह युवती आरोपी की प्रेमिका थी। इसी बात को लेकर आरोपी के मन में नाराजगी थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि प्रेमिका की जानकारी मिलने के बाद उसने सचिन को सबक सिखाने की योजना बनाई और उसी के तहत फायरिंग की।

आरोपी ने पहले बाइक चुराई


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले कठूमर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी कर अलवर पहुंचा था। पेट्रोल पंप पहुंचने के बाद उसने चुपचाप सेल्समैन सचिन की फोटो खींची और उसे अपनी प्रेमिका को भेजकर उसकी पहचान की पुष्टि कराई। जब युवती ने बताया कि यही वह युवक है जो उसे फोन करता है, तब आरोपी ने बिना देर किए उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

8 जिंदा कारतूस बरामद


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियार से ही वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, जिस बाइक का इस्तेमाल वारदात में हुआ, उसके चोरी होने की पुष्टि भी जांच में हुई है। इस संबंध में कठूमर थाने में अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस जांच में जुटी


पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम का विरोध किया, जिसमें उसे मामूली चोटें भी आईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है।

Previous Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पीएचसी स्टाफ को क्वार्टर में रहने के लिए पाबंद करने की मांग की

Next Post

पीएचसी स्टाफ को क्वार्टर में रहने के लिए पाबंद करने की मांग की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page