PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा पहुंचे पावटा आहोर उपखंड प्रशासन मौजूद
जवाई बांध से निकल रही पावटा नदी का किये निरीक्षण
तखतगढ़ 6 अक्टुबर (खीमाराम मेवाडा) सुप्रीम कोर्ट द्वारा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित की गई उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा तखतगढ़ दौरे पर पहुंचे जहा लोढ़ा ने आहोर उपखंड प्रशासन के साथ पाली-जालोर जिला सरहद पर गुजरती जवाई नदी पावटा का निरीक्षण किया। अध्यक्ष लोढ़ा को ग्रामीणों ने नदी से अवैध रूप से हो रहे खनन व प्रशासन द्वारा झूठे आंकड़े बताने का आरोप लगाया। निरीक्षण के दौरान लीज बिंदुओं के आंकड़ों को लेकर ग्रामीण जालोर जिले खनन बिंदू बताने के बाद ग्रामीणों को साथ रवाना हुए।जवाई बांध से निकल रही पावटा नदी,अगवरी नदी, चरली नदी के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर रवाना हुए।
लोढ़ा को तखतगढ़ उप तहसील के नोवी से लीज के नाम पर हो खनन का महिला का वीडियो दिखाया।पाली-जालोर जिला सरहद के जवाई नदी के निरीक्षण के बाद जालोर जिले के प्रशासन में हड़कंप मचा।लोढ़ा के तखतगढ़ से वाया जालोर जिले के पावटा नदी का निरीक्षण के बाद पाली जिले के उपखंड प्रशासन ने राहत ली।

