PALI SIROHI ONLINE
पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 साल के युवक की मौत
पाली-पाली में मंगलवार रात को होटल से घर आ रहे 20 साल के बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर फटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के पास मादड़ी गांव के रहने वाला 20 साल का कानाराम पुत्र भंवरलाल बावरी केनपुरा के पास एक होटल पर काम करता था। देर रात को काम से फ्रीहोने के चलते वह होटल पर ही रहता था।
मंगलवार रात को गांव में भजन संध्या थी, जिसके लिए युवक होटल से मादड़ी आ रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे उसकी बाइक को गुंदोज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचा। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।




