PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के गुंदोज के निकट सड़क पार कर रहे 30 साल के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक उछलकर सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे एंबुलेंस की मदद से पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
खाना लेने ढाबे पर जा रहा था
जानकारी के अनुसार, गुंदोज निवासी पूरण शर्मा (30) पुत्र देवीलाल रविवार देर शाम अपने लिए खाना लेने ढाबे पर जा रहा था। इस दौरान गुंदोज के निकट पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।
एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया
हादसे के बाद उसे एंबुलेंस से पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था।

