PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में कुएं में मिट्टी ढहने से चार जने दब गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। जिनका उपचार सोजत सिटी हॉस्पिटल में जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
घटना पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र के चंडावल से केरिया बेरा रास्ते पर बावरियों की ढाणी की है। जहां मंगलवार को चार मजदूर कुआं खोद उसमें पाइप लाइन का कनेक्शन कर रहे थे। इस दौरान अचानक कुएं की मिट्टी ढह गई। जिससे चारों कुएं में मिट्टी के नीचे दब गए। ढाणी के लोगों ने हिम्मत कर दो जनों को जैसे-तैसे कर बाहर निकाला और इलाज के लिए सोजत सिटी हॉस्पिटल पहुंचा। वही दो जने कुएं में करीब 15 फीट की गहराई तक मिट्टी में दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चंडावल निवासी 34 साल के महेंद्र और 26 साल लक्ष्मण के रूप में हुई। वही चंडावल के ही 26 साल के जवरीलाल और 42 साल के मनोहर घायल हो गए। जिनका सोजत हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

