PALI SIROHI ONLINE
पाली-शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में दवाई समझकर गलती से कीटनाशक पी लेने से 60 वर्षीय किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक में डूबा है।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी 60 वर्षीय गणपत पुत्र भीमाराम ने रविवार को भूलवश दवाई की जगह कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक खेती-बाड़ी का कार्य करता था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर औद्योगिक नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।


