PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के रोहट में विश्नोई धर्मशाला में बुधवार को विश्नोई समाज के लोग धरने पर बैठ गए। समाज के लोग भंवरीदेवी हत्याकांड का खुलासा करने की मांग कर रहे है।
परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं करती है, जब तक यह धरना जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
15 दिन पहले बदमाशों ने की थी हत्या
दरअसल, लोहावट में 27 जुलाई को घर के बाहर सो रही भंवरी देवी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। बेटियों पर भी जानलेवा हमला किया था।
घटना को करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं किया। इससे विश्नोई समाज में रोष है। इसके विरोध में रोहट में यह धरना दिया जा रहा है।
धरने के बाद सर्व समाज की ओर से उपखंड अधिकारी रोहट को DGP राजस्थान के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मामले का निष्पक्ष की मांग की गई।
ये रहे धरने पर मौजूद
इस दौरान भैरा राम बिश्नोई, हेमाराम, पंवार, गोपाल खिलेरी, हीरालाल अध्यक्ष, ओमाराम खिलेरी, सेतान, जगदीश खिलेरी ओमा राम जानी, भला राम खिलेरी, माना राम खिलेरी किशना राम गोदारा ओमा राम पंवार भागीरथ गीला, भागीरथ सारण, नैनाराम खिलेरी, मुंशीराम खिलेरी, राजू जानी, कानाराम सारण, दिनेश पंवार, चंद्रपाल एवं पिंटू ढाका सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


