PALI SIROHI ONLINE
पाली | वन्य जीवों के साथ रील बनाकर वायरल करने को लेकर अब वन विभाग गंभीर हो गया है। मांडावास के रघुनाथ राम पुत्र मांगीलाल सेन ने सोशल मीडिया पर स्पिनी टैलेंड लिजर्ड (सांडा) के साथ रील डालकर वायरल कर दी थी।
उपवन संरक्षक व सहायक वन संरक्षक पाली के निर्देशानुसार रेंजर पाली प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में मांडावास से रघुनाथ राम पुत्र मांगीलाल को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

