PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 162 पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। सांडिया ग्राम के पास एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंडावल पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे सांडिया गांव के बस स्टैंड के पास हुई। चंडावल निवासी मुकेश और हस्तीमल अपनी बाइक से गुजर रहे थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।
घायलों को तत्काल सोजत के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
