• April 22, 2026

पाली-अवैध बजरी खनन करता ट्रेलर जब्त,1 गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पदमपालसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट जिला पाली ने बताया कि जिले में अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अवैध खनन पर अकुंश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गुप्त के तहत जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला पाली के निर्देशन व अमरसिंह रतनु वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के मार्गदर्शन में अवैध खनन की रोकथाम हेतु दिनांक 19.04.2026 को नेशनल हाईवे 62 तहसील कार्यालय रोहट के सामने कस्बा रोहट के पास दोराने नाकाबंदी ट्रेलर नम्बर आरजे 23 जीई 6600 मय अवेध बजरी मुलजिम चालक सुभाषचन्द को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

घटना :- दिनांक 19.04.2026 को दौराने गश्त कमलसिंह स.उ.नि. मय जाप्ता पुलिस थाना रोहट पाली को जरिये खास मुखबिर के ईतला मिली कि जालोर रोड की तरफ से जोधपुर की ओर एक ट्रेलर अवैध बजरी से भर कर आ रहा है। जिस पर नाकाबन्दी कर ईतलानुसार अवैध बजरी भरकर जालोर रोड से जोधपुर की तरफ आ रहे ट्रेलर नम्बर आरजे 23 जीई 6600 को रूकवाकर चैक करने पर ट्रेलर में अवैध बजरी भरी हुई पायी जाने पर ट्रेलर मय अवैध बजरी जब्त कर मुलजिम सुभाषचन्द पुत्र रणजीसिंह को गिरफतार कर प्रकरण धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट, 303(2) बीएनएस में दर्ज किया गया।

गठित टीम :-
1. कमलसिंह मुआ 58 पुलिस थाना रोहट।
2. मेराराम कानि 1351 पुलिस थाना रोहट।
3.  मनसुख कानि 959 पुलिस थाना रोहट।

गिरफतार मुलजिम का विवरण :-
1. सुभाषचन्द पुत्र रणजीतसिंह रेबारी उम्र 21 साल निवासी रूल्याणी पीएस नेछवा जिला सीकर।

You cannot copy content of this page