PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर शनिवार रात करीब 9 बजे पाउडर से भरा एक टोला पलट गया। यह हादसा मवेशियों को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसमें चालक सुरक्षित बच गया। सड़क पर पाउडर के कट्टे बिखरने से एक तरफा यातायात बाधित हो गया।
ब्यावर से गुजरात जा रहा था
सोजत थाने के ड्यूटी ऑफिसर मोहम्मद शफी ने बताया कि यह टोला ब्यावर से पाउडर भरकर गुजरात जा रहा था। बिलाड़ा मोड़ के पास अचानक मवेशी सामने आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टोला पलट गया।
ट्रैफिक हुआ बाधित
हादसे की सूचना मिलने पर एनएचएआई की टीम और सोजत पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से पलटे हुए टोले को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के कारण बाधित हुए यातायात को सुचारु करने के लिए पुलिसकर्मी तत्परता से काम कर रहे हैं।


