PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोर 500 किलोमीटर दूर हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर से आए थे।
शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से सुराग लगाया और गिरफ्तार किया।TP नगर थाने के SHO हनुंवत सिंह सिसोदिया ने बताया-पाली शहर के मिशन स्कूल के पास रहने वाले अशोक कुमार ने रिपोर्ट दी थी।
रिपोर्ट में बताया कि 21 अक्टूबर को वह मामावास गांव (सोजत) परिवार सहित गया था।
25 अक्टूबर ने पड़ोसी के कॉल कर मकान में चोरी होने की सूचना दी तो पाली आया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज से पकड़े गए तीनों आरोपी
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की कॉन्स्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
आरोपियों को पकड़ने में अहम सुराग जुटाए। इस पर पुलिस इन आरोपियों तक पहुंची।
मामले में हनुमानगढ़ जिले के वार्ड संख्या 40 वाटर वर्क्स के पास सुरेशिया निवासी 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र स्योपतराम को गिरफ्तार किया।
इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने चूरू जिले के सतू कॉलोनी सरदार शहर निवासी 42 साल के इन्द्रराज पुत्र धर्मपाल और गंगानगर के छह ईए पदमपुर निवासी 20 साल के कृष्ण उर्फ किशन पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया था। वे न्यायिक अभिरक्षा में है।
