• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में संगठन बढ़ाओं, लोकतंत्र बचाओं” अभियान की जिला स्तरीय बैठक कल प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली भी रहेंगे मोजूद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 22, 2026
in Local
0
पाली में संगठन बढ़ाओं, लोकतंत्र बचाओं” अभियान की जिला स्तरीय बैठक कल प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली भी रहेंगे मोजूद

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/ पिंटू अग्रवाल

पाली 22 अप्रेल 2026, “संगठन बढ़ाओं, लोकतंत्र बचाओं” अभियान एवं महिला आरक्षण विधेयक पर बीजेपी के फैलाए झूठ के कुचक्र की असलियत जगजाहिर करने को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक पाली जिला कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन पर 23 अप्रेल गुरुवार प्रातः 10 बजे को आयोजित होगी।

बैठक में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, जालोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, जिला प्रभारी राजेन्द मुंड, सह प्रभारी श्रवण पटेल, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक खुशवीर सिंह, पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, विधायक प्रत्याक्षी हरिशंकर मेवाडा सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण शिरकत करेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने बताया कि बैठक के पश्चात महिला विधेयक को लेकर दोपहर 12.30 विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित होगी।

जिसमें टीकाराम जुली, रमिला मेघवाल सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण पत्रकार गणों से रूबरू होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव टालकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रखा गया है।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में अभियान से जुड़े दिशा-निर्देश भी प्रदान किए जाएंगे। इस बैठक में जिले के प्रभारी, सांसद प्रत्याक्षी, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याक्षी, विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष व जिला व ब्लॉक पदाधिकारी,पूर्व सभापति, पार्षद, पूर्व पार्षद, पूर्व पंचायत समिति प्रधान व सदस्य, पूर्व जिला प्रमुख व पूर्व जिला परिषद सदस्य, वर्तमान व निवर्तमान पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ व विभाग के अध्यक्ष व पदाधिकारीयों विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

Previous Post

सोजत में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौतः सड़क पर घायल हालत में पड़ा मिला, बिलावास-धीनावास रोड पर हुआ हादसा

Next Post

शिवगंज सिरोही हाइवे पर सवारियों से भरी बस का टायर फटा, बड़ा हादशा टला, क्षमता से अधिक भरी हुई थी सवारियां

Next Post

शिवगंज सिरोही हाइवे पर सवारियों से भरी बस का टायर फटा, बड़ा हादशा टला, क्षमता से अधिक भरी हुई थी सवारियां

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page