PALI SIROHI ONLINE
पाली-मोनिका सेन आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक पाली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ, परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु विशेष प्लान तैयार कर समस्त अधिकारीयो को निर्देशित किया गया। ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, अमरसिह रत्नू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन मे पुलिस थाना रोहट पाली की टीम ने दिनांक 10.10.2026 को प्रकरण सख्या 198/10.10.2026 धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 पुलिस थाना रोहट जिला पाली मे एमडी मे वांछित मुलजिम शंकरलाल पुत्र पन्नाराम उम्र 29 साल निवासी दुदली पुलिस थाना रोहट पाली को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण पुलिस थाना रोहट पाली की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं परिवहन की रोकथाम हेतु दिनांक 10.10.2026 को मोटरसाईकिल सवार मुलजिम हर्षवर्धनसिह उर्फ हन्नीसिह पुत्र नरपतसिह जाति राजपुत निवासी सांवलता खुर्द से 48.78 ग्राम एमडी बरामद कर गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या198/10.10.2026 धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 पुलिस थाना रोहट जिला पाली मे दर्ज किया जाकर अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सदर पाली के जिम्मे किया गया था प्रकरण मे पुर्व मे एमडी सप्लायर रमेश को दिनांक 12.10.2026 को गिरफ्तार किया जाकर जेसी करवाया गया। प्रकरण मे वांछित मुलजिम शंकरलाल को आज दिनांक 19. 11.2026 को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है
* गठित पुलिस टीम 1.कपूराराम चौधरी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर पाली
2. महिपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर पाली
3. सुरेश कानि 565 पुलिस थाना सदर पाली
4. रमेश कानि 1627 पुलिस थाना सदर पाली
5. हेमेन्द्र सिह कानि 1033 पुलिस थाना सदर पाली
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
1. शंकरलाल पुत्र पन्नाराम उम्र 29 साल पेशा मजदुरी निवासी दुदली पुलिस थाना रोहट पाली।


