• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-टीबी मुक्त भारत अभियान में पाली जिले का बढ़ा मान, राज्य स्तर पर हुआ सम्मान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

टीबी मुक्त भारत अभियान में पाली जिले का बढ़ा मान, राज्य स्तर पर हुआ सम्मान

विश्व क्षय रोग दिवस पर राज्य–स्तरीय सम्मान समारोह एवं कार्यशाला आयोजित

कुल 5 तरह की कैटेगरी में 4 सम्मान पाली जिले को मिले

पाली, 27 मार्च 2026/
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में राज्य-स्तरीय सम्मान समारोह एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस समारोह में टीबी कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने पर पाली जिले को सम्मानित किया गया।

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2025 के दौरान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला एवं राज्य स्तर के अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पाली जिले को टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप यह पुरस्कार मिला। डॉ मारवाल ने बताया कि कार्यक्रम में टीपीटी में 2 रैंक, डिफ्रेंसिव टीबी केअर में 2 रैंक, निक्षय पोषण योजना में 4 रैंक व एक्सरे जांच करने में 4 रैंक मिली है। कुल 5 तरह की कैटेगरी में 4 सम्मान पाली जिले को मिले है। ये सम्मान पली जिले व चिकित्सा विभाग के लिए गर्व की बात है। जयपुर में यह पुरस्कार पाली जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.उजमा जबीन ने प्राप्त किया ।

सीएमएचओ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान राज्य के जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. उजमा जाबिन सहित जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए क्षय रोग उन्मूलन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। साथ ही बाल क्षय रोग परामर्श सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों में क्षय रोग की पहचान, उपचार एवं प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम में एसटीडीसी अजमेर एवं आईआरएल के अधिकारी, भारत सरकार एवं डब्ल्यूएचओ के परामर्शदाता, एसएनओ, आरबीएसके के पीडी, एसएनओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा एनटीईपी से जुड़े विकास भागीदारों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में क्षय रोग उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया। साथ ही सभी जिलों को लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी रणनीतियों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षय रोग मुक्त राजस्थान के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने का संकल्प दोहराया गया।

Previous Post

बेड़ा-बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,मृतक की पहचान दुदनी के युवक के रूप में हुई

Next Post

रामनवमी पर तखतगढ़ में भव्य शोभायात्रा: ‘राम आएंगे’ की धुन पर गरबा, कच्छी घोड़ी बनी आकर्षण

Next Post

रामनवमी पर तखतगढ़ में भव्य शोभायात्रा: ‘राम आएंगे’ की धुन पर गरबा, कच्छी घोड़ी बनी आकर्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page