PALI SIROHI ONLINE
पाली-अवैध मादक पदार्थ प्रकरण में वांछीत अपराधियों के विरूद्व पाली पुलिस की कार्यवाही पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की कार्यवाही।02 वर्ष से फरार अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सप्लायर शातिर अभियुक्त गिरफतार आदर्श सिधू आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि जिला पाली में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की धरपकड एवं जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतु जिला पाली मे जिला मुख्यालय स्तर पर ऑपरेशन गुप्त प्रारम्भ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियो को अपराधो की रोकथाम व एनडीपीएस प्रकरणो मे वांछित अभियुक्तगणो की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट पाली में दर्ज प्रकरण संख्या 160/2023 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में 02 वर्ष से अधिक समय से फरार अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सप्लायर शातिर अभियुक्त सुभाष को हनुवन्तसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली की टीम द्वारा मुखबीर सोर्स से गिरफतार करने में सफलता हासिल की।
आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद फरार था अभियुक्त एक शहर से दुसरे शहर में घूमता रहता था व स्वंय के पास कोई मोबाईल नहीं रखकर सकुनत से रूहपोश था। पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर अभियुक्त सुभाष को दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफतार किया। अभियुक्त से प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
गठित टीम :-
1 . हनुवन्तसिंह नि०पु० थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
2. रामनिवास कानि. 1360 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
3 . विजय कुमार कानि. 837 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
4. श्रवण कुमार कानि, 523 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली।
5. रामसिंह कानि. 1433 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली
गिरफतारशुदा मुलजिम का विवरण :सुभाष पुत्र पुनाराम उम्र 24 वर्ष निवासी खोखरिया पुलिस थाना कापरडा जिला जोधपुर।
आमजन से अपील- आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
