• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तारबंदी योजना से खेत सुरक्षित, किसान को मिला ₹40 हजार का अनुदान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 28, 2026
in Local
0
तारबंदी योजना से खेत सुरक्षित, किसान को मिला ₹40 हजार का अनुदान

PALI SIROHI ONLINE

*तारबंदी योजना से खेत सुरक्षित, किसान को मिला ₹40 हजार का अनुदान*

पाली। कृषि विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत किसानों को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पाली जिले की पंचायत समिति सोजत के ग्राम खारियानीव निवासी किसान मोड़ सिंह पुत्र श्री चिमन सिंह राजपूत को तारबंदी योजना का लाभ मिला है।

किसान मोड़ सिंह के खेत में आवारा पशुओं एवं नीलगाय के कारण फसल को नुकसान होने की समस्या बनी हुई थी। खेत की फसल को सुरक्षित रखने के लिए तारबंदी करवाना आवश्यक था, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण यह कार्य उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किसान को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी, आवश्यक प्रक्रिया एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया गया। इसके परिणामस्वरूप किसान को तारबंदी योजना के तहत ₹40,000 का अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे खेत की तारबंदी करवाने में सहायता मिली।

तारबंदी होने के बाद खेत में आवारा पशुओं एवं नीलगाय के प्रवेश से फसल को होने वाले नुकसान में कमी आई है। साथ ही खेत की रखवाली में लगने वाले समय एवं श्रम की बचत हुई है तथा फसल की नियमित देखभाल एवं कृषि कार्यों के प्रबंधन में सुविधा मिली है।

*किसान ने साझा किया अनुभव*
लाभार्थी किसान मोड़ सिंह ने बताया कि पहले खेत में नीलगाय और आवारा पशुओं के कारण फसल को काफी नुकसान होता था। तारबंदी होने के बाद खेत सुरक्षित हो गया है तथा कृषि कार्य करने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने योजना का लाभ दिलाने के लिए राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं। योजनाओं के माध्यम से किसानों को फसल सुरक्षा, कृषि कार्यों के बेहतर प्रबंधन एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous Post

पिंडवाड़ा-खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलानः पंचायती राज चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Next Post

दो वर्षीय ए.एन.एम. प्रशिक्षण में 45 सीटों पर प्रवेश हेतु काउन्सलिंग 29 से,

Next Post

दो वर्षीय ए.एन.एम. प्रशिक्षण में 45 सीटों पर प्रवेश हेतु काउन्सलिंग 29 से,

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page