• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुरेश बोराणा भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने,प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 12, 2026
in Local
0
सुरेश बोराणा भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने,प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र

PALI SIROHI ONLINE

पाली। भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माईड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोट के निर्देशन में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पाली जिले में नई नियुक्ति की है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा सुरेश बोराणा मेघवाल को भारत आदिवासी पार्टी का पाली जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति पत्र में प्रदेश अध्यक्ष रमेश माईड़ा ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि सुरेश बोराणा मेघवाल अपने पद की जिम्मेदारी को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने सुरेश बोराणा मेघवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई मजबूती मिलेगी।

Previous Post

रेवदर-युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड किया: गले में लटका रखा था सुसाइड नोट, लिखा-लड़की से शादी नहीं होने पर कदम उठाया

Next Post

सुमेरपुर-पंकिल हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सवाई सिंह आखिरकार गिरफ्तार, रेवदर से किया दस्तयाब,पंकिल की गोली मार हुई थी हत्या

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page